March 2, 2026

रोजगार सहायक दीपक कुमार साव को सेवा से पृथक किया गया

1 min read
Spread the love
192 Views

रोजगार सहायक दीपक कुमार साव को सेवा से पृथक किया गयासारंगढ़-बिलाईगढ़, 3 अक्टूबर 2024/ परियोजना निदेशक कार्यालय जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा जारी पत्र के पालन में जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत ग्राम पंचायत बार के ग्राम रोजगार सहायक दीपक कुमार साव को सेवा से पृथक किया गया है। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बरमकेला ने आदेश जारी किया है और दीपक कुमार साव को आदेशित किया है कि कार्यालय के सभी दस्तावेजों को कार्यालय ग्राम पंचायत बार में जमा करें। परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान ने इस संबंध में कहा है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत जिले में अनियमितता होने पर संबंधित रोजगार सहायक, पंचायत सचिव एवं सरपंच के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed