October 24, 2026

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा सारंगढ़ नगरपालिका के सभी वार्डो में 19 अक्टूबर शनिवार को वृहद आयुष्मान कार्ड शिविर डोर टू डोर विशेष अभियान चलाया गया

1 min read
Spread the love
224 Views

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा सारंगढ़ नगरपालिका के सभी वार्डो में 19 अक्टूबर शनिवार को वृहद आयुष्मान कार्ड शिविर अभियानआयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड और आधार कार्ड की फोटोकॉपी अनिवार्यसारंगढ़ बिलाईगढ़ 18 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर धर्मेश साहू और सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला के निर्देश पर सभी नागरिक का आयुष्मान कार्ड बनाने के उद्देश्य से नगरपालिका परिषद सारंगढ़ के सभी वार्डो में 19 अक्टूबर शनिवार को वृहद आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में सभी नागरिकों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड और आधार कार्ड की फोटोकॉपी रखना अनिवार्य है। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान कार्ड से पांच लाख रुपए का इलाज फ्री होगा।नगरपालिका परिषद सारंगढ़ के स्थान जहां आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया जाएगा, उनमें कुटेला सार्वजनिक रंगमंच, भोजपुर सार्वजनिक रंगमंच, सामुदायिक भवन टेंगनापाली, आदर्श पेट्रोल पम्प के पास सार्वजनिक रंगमंच, घसिया पारा सार्वजनिक रंगमंच, बाबाकुटी सार्वजनिक रंगमंच, सहसपुर सार्वजनिक रंगमंच, जेलपारा सार्वजनिक रंगमंच, पुराना मछली बाजार चौक सार्वजनिक रंगमंच,आजाद चौक सार्वजनिक रंगमंच, बडे मठ सार्वजनिक रंगमंच, जूनाडीह, खैरहा आंगनबाड़ी केन्द्रों में, भैरव सार्वजनिक रंगमंच, इंदिरा चौक सार्वजनिक रंगमंच,सम्राट चौक सार्वजनिक रंगमंच, राजापारा सार्वजनिक रंगमंच, बीड़पारा रंगमंच, बुटीपारा सार्वजनिक रंगमंच, पैलपारा सार्वजनिक रंगमंच, रेंजरपारा सार्वजनिक रंगमंच शामिल है।

You may have missed