October 25, 2026

कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्या के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया

1 min read
Spread the love
516 Views

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 दिसंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टर कक्ष में जिले के दूरस्थ क्षेत्र से आए ग्रामीणों, दिव्यांगों, महिला पुरूष बुजुर्ग आदि से मुलाकात की। उन्होंने उनके आवेदन पर दर्ज समस्या के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन कर और आवेदन में अधिकारियों को निर्देशित किया। डुरूमगढ़ के दृष्टिबाधित दिव्यांग लेखराम पटेल ने राजस्व दुरूस्ती के लिए कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी से निवेदन किया। कलेक्टर ने तहसीलदार को फोन करके आवेदक के निराकरण के लिए निर्देशित किया। इसी प्रकार डुरूमगढ़ के ही दृष्टिबाधित दिव्यांग पवन साहू को पेंशन और दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। अन्य आवेदकों के राशन कार्ड और राजस्व प्रकरण प्राप्त हुए।

You may have missed