October 26, 2026

गांव-शहरों में 13 दिसंबर को होगा मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह का लाइव कार्यक्रम

1 min read
Spread the love
534 Views

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 दिसंबर 2023/ विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 से विजयी राजनीतिक दल ने सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री पद के लिए वर्तमान विधायक एवं पूर्व सांसद व केन्द्रीय इस्पात मंत्री श्री विष्णुदेव साय का चयन किया है, जिनका मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर 2023 को रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में अपरान्ह 3 बजे निर्धारित किया गया है। लोकतंत्र के इस स्वर्णिम पलों को आम नागरिकों, मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के चयनित शहरों और गांवों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने सोमवार संध्या को आयोजित बैठक में सभी जिला और जनपद पंचायत अधिकारियों, नगरीय निकाय के सीएमओं को निर्देशित किया है कि वे मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के लाइव प्रसारण को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।

More Stories

You may have missed