सारंगढ़ जिले में दीपावली के बाद स्थानीय अवकाश संशोधन हेतु फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन – ब्लॉक संयोजक नंदकिशोर पटेल


सारंगढ़ जिले में दीपावली के बाद स्थानीय अवकाश संशोधन हेतु फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन – ब्लॉक संयोजक नंदकिशोर पटेल
देव उठनी एकादशी 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग – ब्लॉक संयोजक नंदकिशोर पटेल
सारंगढ़। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, ब्लॉक इकाई बरमकेला द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्थानीय अवकाश संशोधन की मांग को लेकर माननीय कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।
फेडरेशन ने स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को दीपावली अवकाश घोषित किए जाने के परिप्रेक्ष्य में जिले के पूर्व निर्धारित स्थानीय अवकाश दिनांक 11 नवंबर 2026 में संशोधन करते हुए देव उठनी एकादशी, शुक्रवार 20 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव कलेक्टर सारंगढ के समक्ष रखा है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्थानीय अवकाश संशोधन सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक 4 के नियम 5 एवं 8 तथा छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत किया जा सकता है। इसी आधार पर फेडरेशन ने प्रशासन से जनभावनाओं एवं त्योहारों की परंपरा को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित तिथि पर स्थानीय अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है।
फेडरेशन के तह/ब्लॉक संयोजक सुभाष चौहान,नंदकिशोर पटेल एवं पूरी टीम ने शासन द्वारा मांग पर सकारात्मक निर्णय लिए जाने की अपेक्षा व्यक्त की है।
