July 26, 2026

20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरिया पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार

1 min read
Spread the love
193 Views

20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरिया पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार

जिला सांरगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के द्वारा जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारियों को जुआ सट्टा, अवैध शराब गांजा मे संलिप्त व्यक्तियो के कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त होन पर । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश्वर चंदेल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन पर आज दिनाक 29.09.2024 को थाना प्रभारी सरिया एस के धारी द्वारा अपने अधिनस्थ अधिकारी/कर्मचारयों को अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही के करने निर्देश दिये थे इसी दौरान ग्राम भ्रमण पर सउनि सुमन कुमार चौहान, प्रआर० 46 आरक्षक क 179, 265 के साथ देहात भ्रमण वारंटी पतासाजी तरफ रवाना हुए थे। कि मुखबीर द्वारा सुचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम डुमरसिंघा में खेत खलिहान के पास अवैध शराब बिक्री कर रहा हैं कि सूचना पाकर हमराह स्टॉफ एवं समक्ष गवाहन के साथ डुमरसिंघा डिपापारा मैदान के पास घेराबंदी रेड कार्यवाही किया। एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना गोपीनाथ यादव पिता पतिराम यादव उम्र 45 वर्ष निवासी डुमरसिंघा थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ का होना बताया । आरोपी के अपने कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अन्दर रखे प्लास्टिक पालीथीन में 20 लीटर क्षमता वाली में करीब 20 लीटर हाथ भठ्ठी कच्ची महुआ शराब किमती 4000 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर ज्यूडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।