October 24, 2026

गैर शिक्षिकीय कार्य मे लगे शिक्षक की करंट से हुई मौत

1 min read
Spread the love
243 Views

गैर शिक्षिकीय कार्य मे लगे शिक्षक की करंट से हुई मौत
सारंगढ़/छतीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन सारंगढ बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष संकीर्तन नन्द ने कहा शिक्षकों को गैर शिक्षकीय कार्य से मुक्त रखा जाए।आये दिन बार बार गैर शिक्षकीय कार्य से हो रहें है परेशान जिससे मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस घटना के दोषियों पर त्वरित कर्यवाही करते हुए मृतक शिक्षक के परिवार को मुआवजा राशि का भुगतान और तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति की मांग की।

जिला सारंगढ बिलाईगढ़ में राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारी के दौरान शिक्षक/संकुल समन्वयक श्री भगत राम पटेल विद्युत करंट की चपेट में आ गए जिसके कारण तुरंत ही उनकी असामयिक मृत्यु हो गयी।।*

जिलाध्यक्ष श्री संकीर्तन नन्द और जिलासचिव सूरज कुमार सारथी ने उपरोक्त हृदय विदारक घटना पे गहरा शोक प्रकट करते हुये श्री भगत राम पटेल जी को अश्रुपूरित श्रंद्धाजलि अर्पित किया।।

जिलाध्यक्ष श्री संकीर्तन नंद ने उच्चधिकारियों से इस घटना पर उचित कार्यवाही की मांग की है और दोषियों पर त्वरित कार्यवाही की मांग की है तथा मृतक शिक्षक के परिवार को तत्काल मुआवजा राशि भुगतान करते हुए तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति की भी मांग की है।।।

*जिलाध्यक्ष संकीर्तन नंद और जिला सचिव सूरज कुमार सारथी ने शिक्षको को गैर शिक्षिकीय कार्यो से मुक्त रखने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी शिक्षक के साथ इस प्रकार की अप्रिय घटना न हो।।।।

You may have missed