October 24, 2026

प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा की उपस्थिति में सारंगढ़ में सादगी से मनाया गया राज्योत्सव

1 min read
Spread the love
197 Views

प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा की उपस्थिति में सादगी से मनाया गया राज्योत्सव

शिक्षक की मृत्यु पर कार्यक्रम ग़म के साए में पूर्ण

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 नवंबर 2024/ सारंगढ़ खेलभांठा में स्कूल शिक्षा विभाग के स्टॉल में फ्लेक्स लगाने के दौरान शिक्षक भगतराम पटेल के गिरने से मृत्यु होने के कारण छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का कार्यक्रम को सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। शिक्षक की मृत्यु पर कार्यक्रम ग़म के साए में पूर्ण हुआ।

प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि विभाग के स्टॉल की तारीफ की। इसके बाद छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किए।कार्यक्रम में राज्यगीत अरपा पैरी के धार धुन पर सभी सावधान की मुद्रा में सम्मान किए। इसी प्रकार मृतक भगतराम पटेल (शिक्षक) को सभी नागरिकों ने एक मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किए।

प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुख व्यक्त किया कि इस राज्योत्सव की बेला में हमने होनहार शिक्षक को खो दिया। यह राज्य पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार प्राप्त जिले के किसान, शिक्षक, छात्र, नागरिक को सम्मान किया गया।

कलेक्टर धर्मेश साहू ने जिले के उपलब्धि, पुरस्कार प्राप्त कर रहे नागरिकों, योजनाओं के क्रियान्वयन से हितग्राहियों और लाभार्थियों की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक सनम जांगड़े और सत्ताधारी दल के जिला अध्यक्ष सुभाष जालान ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शमशेर सिंह, केराबाई मनहर, कामदा जोल्हे, जनप्रतिनिधि बैजन्ती लहरे, अजय नायक, सत्ताधारी दल के नेता अजय गोपाल, जगन्नाथ केशरवानी, श्यामसुंदर रात्रे, देवेन्द्र रात्रे, देवकुमारी, हरिनाथ खूंटे सहित बड़ी संख्या में नागरिक, पत्रकारगण, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, डीएफओ पुष्पलता टंडन, जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद पटेल सहित जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।

You may have missed