October 24, 2026

थाना डोंगरीपाली द्वारा गांजा के विरुद्ध की गयी कार्यवाही घेराबंदी कर पकड़ा गया इन्नोवा क्रिस्टा सहित 151 किग्रा गांजा

1 min read
Spread the love
270 Views

थाना डोंगरीपाली द्वारा गांजा के विरुद्ध की गयी कार्यवाही
घेराबंदी कर पकड़ा गया इन्नोवा क्रिस्टा सहित 151 किग्रा गांजा

श्री पुष्कर शर्मा पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही के निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी डोंगरीपाली के द्वारा गांजे के अवैध परिवहन सम्बन्धी मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी की गयी l घेराबंदी के दौरान एक सफ़ेद रंग की इन्नोवा क्रिस्टा को रोकने का प्रयास किया गया l गाड़ी के ना रुकने पर उसका पीछा करने के दौरान गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर जंगल में फरार हो गया l गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमेँ 6 बोरी में कुल 151 किग्रा गांजा रखा पाया गया जिस पर उक्त गांजा और इन्नोवा क्रिस्टा वाहन सी जी 06 जी वी 8111 को जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना डोंगरीपाली में अपराध क्रमांक 70/24 धारा 20 b एन डी पी एस कायम कर विवेचना की जा रही है l

You may have missed