October 24, 2026

झरिया यादव समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ का जिला अध्यक्ष निर्वाचन सम्पन्न

1 min read
Spread the love
221 Views

झरिया यादव समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ का जिला अध्यक्ष निर्वाचन सम्पन्न

सारंगढ़ बिलाईगढ़ झरिया यादव समाज के जिला अध्यक्ष पद का निर्वाचन आज ग्राम चंदाई स्थित यादव भवन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रांतीय निकाय के निर्देशानुसार इस चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत की गई थी, जिसमें जिला अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक अभ्यार्थियों को निर्धारित समय तक आवेदन करने का अवसर दिया गया।

जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन का समय 12:30 बजे तक निर्धारित था। इस समय सीमा तक केवल एक ही आवेदन प्राप्त हुआ, जो कि प्रदीप यादव, ग्राम सरसिवा द्वारा भरा गया था। चूंकि अन्य कोई आवेदन नहीं आया, इसलिए प्रदीप यादव को निर्विरोध जिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया।

इस चुनाव के सफल आयोजन पर स्थानीय समाज के पदाधिकारियों और सदस्यगणों ने प्रसन्नता व्यक्त की और प्रदीप यादव को आगामी कार्यकाल के लिए बधाई दी।

You may have missed