June 4, 2026

जनपद पंचायत कार्यालय बरमकेला मे चल रही है मनमानी, जनता भटकने को मजबूर

1 min read
Spread the love
194 Views

जनपद पंचायत कार्यालय बरमकेला मे चल रही है मनमानी, जनता भटकने को मजबूर

बरमकेला / जनपद पंचायत बरमकेला मे कार्यक्रम अधिकारी के मनमानी चरम पर है जनपद कार्यालय के अंदर संचालित आवास शाखा व मनरेगा शाखा को जनपद कार्यालय से बाहर अन्यत्र जगह मे मनमानी तरीके से कार्यालय बना लिया है, जिससे जनता मनरेगा शाखा व आवास शाखा के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं, बताया जाता है ये दोनों शाखा कमाऊ शाखा है ये आवास शाखा को पीओ ने कमाऊ का जरिया बना लिया है उसी का ये शाखा को अलग करना बताया जा रहा है जो कि खुलेआम वहाँ कमाने का कोई रोड़ा ना बन पाए आप अंदाजा लगा सकते हैं पीओ कमलेश मेहरा कि मनमानी कितना है ना तो यहाँ शाखा अन्यत्र जाने कि सुचना तक चस्पा नहीं किया गया है जिसका खामियाजा आमजनों को भुगतना पड रहा है। अब देखना ये होगा कि नई नवेलि सीईओ अजय पटेल इस पर कार्यवाही करते हैं या इस पर मौन समर्थन देते हैं।