October 25, 2026

सीमा पर अवैध परिवहन एवं असामाजिक तत्वों पर हो निगरानी कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू

1 min read
Spread the love
153 Views

सीमा पर अवैध परिवहन एवं असामाजिक तत्वों पर हो निगरानी – कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू

कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने निर्वाचन इनफोर्समेंट एजेंसी की बैठक ली

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 मार्च 2024/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन आचार संहिता लागू होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने इनफोर्समेंट एजेंसी की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा, डीएफओ , अपर कलेक्टर श्री शैलभ कुमार साहू, एसडीएम श्री वासु जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिकेत साहू, एसडीएम डाॅ स्निग्धा तिवारी, स्वीप नोडल अधिकारी श्री हरिशंकर चौहान,जिला कोषालय अधिकारी श्री चंद्रपाल सिंह ठाकुर, खाद्य अधिकारी श्री चित्रकांत ध्रुव, निर्वाचन पर्यवेक्षक हरिकिशन डनसेना, खनिज अधिकारी श्री एच डी भारद्वाज, आबकारी अधिकारी सोनल नेताम, आरटीओ अधिकारी, लीड बैंक प्रभारी अधिकारी श्री सुरेश दामके उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री साहू ने कहा कि स्वतंत्र निष्पक्ष निर्वाचन कराना प्रशासन का उद्देश्य है। इसलिए सभी विभागीय अधिकारी अंतर्राज्यीय सीमा पर असामाजिक तत्वों की घुसपैठ, शराब की तस्करी, नगद राशियों की आवाजाही, बिना विधिमान्य, वाउचर एवं बिना जीएसटी भुगतान के सामग्रियों का परिवहन पर कड़ी कार्यवाही करें। इस दौरान आयकर अधिकारी श्री अमरीश कुमार ने चेकपोस्ट पर काम रहे जांच दलों एसएसटी और एफएसटी की टीम को आचार संहिता के दौरान अवैध कैश मोबिलाइजेशन को रोकने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दिए। उन्होंने चेकिंग के दौरान अलग-अलग वस्तुओं पर लगने वाले कर के निर्धारण के संंबंध में जानकारी दी। इसके पश्चात् कलेक्टर श्री साहू ने बताया कि आचार संहित के दौरान जो कानून हैं, उसी के आधार पर अलग-अलग प्रकरणों पर कार्यवाही होगी। इसके अलावा उपस्थित सभी बैंक प्रतिनिधियों से अकाउंट में होने वाले बड़े ट्रांजेक्शन एवं संदेहास्पद लेनेदेन पर ध्यान रखने कहा एवं रिपोर्ट लीड बैंक मैनेजर को देने को कहा, ताकि उसकी जांच की जा सके। उन्होंने ट्रांजेक्शन पर इनकम टैक्स को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बैंक के कैश वाहनों के बिना रूकावट परिवहन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित क्यूआर जनरेट कर लगवाने के निर्देश दिए। जिसमें सोर्स एवं डेस्टिनेशन जैसे जानकारी उपलब्ध हो। उन्होंने सभी बैकों को इस पर तत्काल कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री साहू ने अवैध शराब, ड्रग्स, कैश एवं राशन पर संबंधित विभागों को कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही सी-विजिल एप्प में आ रही शिकायतों में ट्रैकिंग की समस्या को ध्यान में रखकर कार्यवाही करने के लिए कहा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को उक्त मामलों पर सख्ती से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने चेकिंग की संयुक्त टीम को आवश्यक सावधानी बरतते हुए टीम बनाकर चेकिंग करने को कहा, साथ ही बाहरी राज्यों की गाड़ियों पर ध्यान देते हुए प्रतिदिन की रिपोर्ट अद्यतन अपडेट करने के निर्देश दिए।

You may have missed