October 3, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, युवा संगठन सेवा समिति ने बढ़ाया हौसला

1 min read
Spread the love
66 Views

स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, युवा संगठन सेवा समिति ने बढ़ाया हौसला

कोसीर – 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा संगठन सेवा समिति, ग्राम पाट द्वारा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ग्राम स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार, मेडल एवं पेन देकर सम्मानित किया गया। वहीं तृतीय स्थान सहित सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मेडल एवं पेन प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक एवं वरिष्ठ नागरिकों का भी श्रीफल एवं मेडल पहना कर स्वागत – सम्मान किया गया,
क्या कहते है विद्यालय के शिक्षक व उपस्थित मंच
समिति के पहल की सराहना करते हुए कहा कि हमारे गाँव के विद्यालय में इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है निश्चित ही इस तरह के आयोजन के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए गांव में इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है, और हम युवाओं को मंच युवाओं के इस तरह के आयोजन का हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे!

क्या कहते है समिति के सदस्यों
ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही दिशा और प्रोत्साहन देने की है, समिति का गठन गांव के विकास के उद्देश्य से युवाओं द्वारा किया गया है, जो शिक्षा, स्वच्छता, पानी एवं अन्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देगी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा!!

You may have missed