September 9, 2026

आगामी 13 फ़रवरी से डोंगरीपाली थाना के अंतर्गत आने वाला ग्राम काला खूंटा मे भव्य मेले का आयोजन होने जा रहा है, यह विराट मेला हर वर्ष सरस्वती पूजा के अवसर पर आयोजित होता है

1 min read
Spread the love
170 Views

आगामी 13 फ़रवरी से डोंगरीपाली थाना के अंतर्गत आने वाला ग्राम काला खूंटा मे भव्य मेले का आयोजन होने जा रहा है, यह विराट मेला हर वर्ष सरस्वती पूजा के अवसर पर आयोजित होता है ।
मेले मे मुख्य आकर्षण मीना बाजार, अपेरा तथा हररोज कंस दरबार लगता है जिसे धनुजात्रा कहा जाता है । कंस, श्री कृष्ण बलराम तथा महाभारत के पात्रों के अभिनय के लिए सोहेला, बरगढ़, सम्बलपुर ( ओड़िसा) से कलाकार आते हैँ। इस आयोजन मे रंगारंग डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन होता है जिसमे भारत का कोई भी कलाकार भाग ले कर अपना प्रस्तुति दे सकता है, काला खुटा गाँव कोठीखोल का एक प्रसिद्ध गाँव है जो कि लेंधरा से 12 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व मे किंकारी डेम से आगे पड़ता है , इस खूबसूरत आयोजन मे कोई भी आकर आनंद उठा सकता है ।