October 25, 2026

छेरछेरा का दान बीमार आयुष बरेठ को करने पिता की अपील

1 min read
Spread the love
198 Views

छेरछेरा का दान बीमार आयुष बरेठ को करने पिता की अपील

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 जनवरी 2023/संसार में कुछ भी स्थाई नहीं है और किस मनुष्य का जीवन कब गंभीर परिस्थिति से गुजारना पड़े, यह कह पाना संभव नही है। जिले के पत्रकार गोविंदराम बरेठ के बेटे आयुष बरेठ हृदय और फेफड़े से जुड़े गंभीर बीमारी से ग्रस्त है, जिसका इलाज अपोलो चिल्ड्रन हॉस्पिटल चेन्नई में चल रहा है। हार्ट में तीन ऑपरेशन और फेफड़ा में ऑपरेशन हुआ है। इसके साथ साथ अन्य और कई जांच चल रहा है, जिसका अभी तक का इलाज में खर्च 42 लाख हो गया है। इतनी बड़ी राशि एक साधारण परिवार के बजट से बाहर है, मकान, जमीन और गहने बेचने पर भी संभव नही है। पिता ने छत्तीसगढ़वासियों से अपील किया है कि किसानों का पर्व छेरछेरा का दान आयुष बरेठ को मोबाइल नंबर 8120934428 में (गोविंदराम बरेठ को) गूगल पे, फोन पे या अन्य यूपीआई से करें। उल्लेखनीय है कि मां दुर्गा, भगवान श्री गणेश के पर्व और वर्तमान में श्रीराम जी के अयोध्या मंदिर के लिए जिस तरह से असंख्य दानदाताओं द्वारा दान दिया जाता है, उन सभी से उम्मीद है कि इस बालक के इलाज के लिए भी दान करेंगे।

You may have missed