October 25, 2026

छ.ग. लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ ने अनिल कुमार चौहान को सारंगढ़ बिलाईगढ़ का जिलाध्यक्ष बनाया

1 min read
Spread the love
189 Views

छ.ग. लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ ने अनिल कुमार चौहान को सारंगढ़ बिलाईगढ़ का जिलाध्यक्ष बनाया

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – छ.ग. लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कर्मचारियों ने प्रांताध्यक्ष श्री बिंदेश्वर राम रौतिया के साथ साथ आए हुए सहपाठियों का पान पानी पालगी के नगरी सारंगढ़ में भव्य रूप से स्वागत अभिनंदन किया गया अभिनंदन के तत्पश्चात प्रांताध्यक्ष श्री बिंदेश्वर राम रौतिया के नेतृत्व में श्री अनिल कुमार चौहान को आदिम जाति कल्याण विभाग सारंगढ़ बिलाईगढ़ का नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनाया गया वहां उपस्थित साथियों ने अनिल कुमार चौहान को पुष्प गुच्छों के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश दिए सभा में उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष ने भी सभा को संबोधित करते हुए अनिल कुमार चौहान के लिए शुभकामनाएं संदेश प्रेषित किए जिसमें मुख्य रूप से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कर्मचारियों के साथ साथ छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग प्रांताध्यक्ष तक के कर्मचारियों की उपस्तिथि रही

You may have missed