October 25, 2026

सारंगढ़ बरमकेला क्षेत्र मे प्याऊ घर हो रहे गायब, भीषण गर्मी ने लोगो कि बढ़ा दी परेशानी.. जिम्मेदार पेयजल व्यवस्था कि कर रही अनदेखी

1 min read
Spread the love
193 Views

सारंगढ़ बरमकेला क्षेत्र मे प्याऊ घर हो रहे गायब, भीषण गर्मी ने लोगो कि बढ़ा दी परेशानी.. जिम्मेदार पेयजल व्यवस्था कि कर रही अनदेखी…

सारंगढ़ / सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले मे ग्रीष्म ऋतु की दस्तक के साथ ही तापमान में अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है अप्रेल माह के दूसरे सप्ताह में प्रचंड गर्मी से हालत लगातार बिगड़ रहे हैं और लोग स्कार्फ और टोपी व चश्मा का सहारा ले रहे हैं दिन में आसमान से सूरज जहां आग के गोले बरसा रहा है, वही रात को भी लोगों को गर्मी और उमस से हलकान होना पड़ रहा है। वर्तमान माह में पारा करीब 40 डिग्री सेल्सियस होने से दोपहर में सड़कें जहां सुनी नजर आ रही है व्यापार भी प्रभावित हो रहा है लोग ठंडा लस्सी, शीतल पदार्थ का स्तेमाल करते नजर आ रहे हैँ सारंगढ़ क्षेत्र के बरमकेला अंचल मे प्याऊ घर गायब होते नजर आ रही है, बतादे कि गर्मी का सीजन शुरू होते ही शहर के अलग-अलग इलाकों में राहगीरों और लोगों की प्यास बुझाने प्याऊ घरों का संचालन होता था पर इस वर्ष शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से प्याऊ घर गायब हो गए हैं ऐसे में लोगों को अपनी प्यास बुझाने जेबे ढीली करनी पड़ रही है। गर्मी को देखते हुए क्षेत्र के चौक चौराहो पर पेयजल हेतु प्याऊ व्यवस्था करना चाहिए ताकि लोगो को परेशानी न हो

You may have missed