July 27, 2026

श्रमजीवी पत्रकार संघ ने जिले के नवपदस्थ पुलिस कप्तान एवं सीईओ जिला पंचायत से की सौजन्य भेंट

1 min read
Spread the love
13 Views

श्रमजीवी पत्रकार संघ ने जिले के नवपदस्थ पुलिस कप्तान एवं सीईओ जिला पंचायत से की सौजन्य भेंट

पत्रकारों ने पुलिस कप्तान सुनील शर्मा एवं ऋषिकेश तिवारी सीईओ को प्रादेशिक दूरभाषिका की भेंट

जिले की कानून व्यवस्था और आम जनता के बीच पुलिसिंग का माध्यम है पत्रकार – सुनील शर्मा एसपी

जनपद के बाद अब जिला पंचायत में आप सभी पुराने पत्रकार साथियों का स्वागत – ऋषिकेश तिवारी सीईओ

​सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ ने जिलाध्यक्ष की अगुवाई में जिले के नवपदस्थ पुलिस कप्तान (SP) सुनील शर्मा और जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान पत्रकारों ने दोनों अधिकारियों को गुलदस्ता भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया और संघ की ‘प्रादेशिक दूरभाषिका’ (डायरेक्टरी) भेंट की। इस डायरेक्टरी में प्रदेश भर के मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों सहित छत्तीसगढ़ के सभी ब्लॉक व जिला पदाधिकारियों के फोन नंबर दर्ज हैं।

​पत्रकार, पुलिस और आम जनता के बीच का सेतु हैं :- एसपी सुनील शर्मा ने
​पत्रकारों के साथ परिचयात्मक बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने कहा, “जिले की कानून व्यवस्था और आम जनता के बीच पुलिसिंग का एक बड़ा माध्यम पत्रकार हैं।” उन्होंने नवगठित जिले में सुरक्षा, सुगम आवागमन और इसे अपराध मुक्त करने की दिशा में विशेष पहल करने की बात कही। एसपी ने मीडिया साथियों से अपील की कि वे जनता और पुलिस के बीच एक मजबूत सेतु की तरह कार्य करें।

​ग्रामीण विकास और योजनाओं को जमीन पर उतारने में सहयोग करें :- सीईओ ऋषिकेश तिवारी
​इसके बाद संघ के पदाधिकारी जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे और नवपदस्थ सीईओ ऋषिकेश तिवारी का अभिवादन किया। पत्रकारों का अभिवादन करते हुए सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने कहा, “जनपद के बाद अब जिला पंचायत कार्यालय में आप सभी पुराने पत्रकार साथियों का स्वागत है।” उन्होंने ग्रामीण विकास को गति देने और सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पात्र हितग्राहियों तक सीधे पहुंचाने की बात कही। उन्होंने उम्मीद जताई कि पत्रकार साथी इस विकास कार्य में अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करेंगे।

​मुलाकात के दौरान ये रहे उपस्थित – इस सौजन्य भेंट और स्थानीय विषयों पर चर्चा के दौरान ​अब्बास अली सैफी (प्रदेश उपाध्यक्ष), ​गोल्डी नायक (जिलाध्यक्ष), ​गोपेश रंजन द्विवेदी (ब्लॉक अध्यक्ष)
​राजमणि केसरवानी, केजार अली, भारत भूषण साहू, राजा खान, सुभाष जायसवाल, राजेंद्र साहू और शालिक राम साहू तथा पत्रकार साथी शामिल रहे।

You may have missed