March 2, 2026

आराधना फाउंडेशन के द्वारा निधन हुए सदस्य के परिजन को मिला 2100 रुपए सहायता राशि

1 min read
Spread the love
153 Views

आराधना फाउंडेशन के द्वारा निधन हुए सदस्य के परिजन को मिला 2100 रुपए सहायता राशि

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले कपिस्दा ‘अ’ ग्राम पंचायत के एक महिला सदस्य श्रीमती रुकमणि साहू का आकस्मिक निधन हो गया। इसके बारे में खबर लगते ही आराधना फाउंडेशन ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ दुखद समय में उनके परिजन गुलशन साहू को घर जाकर उन्हें 2100 रुपए का सहायता राशि प्रदान किया। आराधना फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के समस्त गरीब, ग्रामीण, बच्चों, महिलाओं आदि के लिए जमीनी स्तर पर उतर कर काम करती है और लोगों को जागरुक करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने हेतु अग्रसर करती है। फाउंडेशन से लोगों को बहुत ही ज्यादा लाभ प्राप्त हो रहे हैं तथा लोगों में उत्सुकता नजर आ रही है आप सभी से अपील है कि आप अपने एवं अपने परिवार के लिए आगे आइए और आराधना फाउंडेशन के साथ समाज में अपना एक उत्कृष्ट भागीदारी दीजिए।
शोकाकुल परिवार में सदस्य के पुत्र पुत्री नहीं हैं, फाउंडेशन ने स्वर्गवास हुए सदस्य के परिवार के पोते को सहायता राशि प्रदान किए। सहायता राशि देते समय ग्राम पंचायत कपिस्दा ‘अ’ के NGO मित्र चितकुंवर राव, राजेश्वरी राव और सर्कल ऑफिसर कृष्णा प्रेमी, कृष्णा महिलाने, फूलमत कोशले के साथ संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री इन्द्रजीत मनहर साथ रहे।

You may have missed