April 19, 2026

छ.ग. सरकार द्वारा जमीन पंजीयन में परिवर्तन सराहनीय पहल : हेमलता चौहान अध्यक्ष जनपद पंचायत पुसौर

1 min read
Spread the love
395 Views

छ.ग. सरकार द्वारा जमीन पंजीयन में परिवर्तन सराहनीय पहल : हेमलता चौहान अध्यक्ष जनपद पंचायत पुसौर

पुसौर:- जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संपत्ति पंजीयन की प्रक्रिया में 10 महत्वपूर्ण नवाचार करने पर खुशी व्यक्त की है। श्रीमती हेमलता चौहान ने कहा है कि राजस्व सेवाओं को सरल और पारदर्शी तथा डिजिटल बनाने की दिशा में लिए गए निर्णय से अब किसानों सहित छत्तीसगढ़ के नागरिकों को बड़ी राहत मिली हैं।

श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान ने कहा कि राजस्व सेवाओं को सरल पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है अब संपत्ति की रजिस्ट्री के साथ-साथ नामांतरण की प्रक्रिया भी तत्काल पूरी हो रही है। अब नामांतरण प्रक्रिया तथा तहसील कार्यालय एवं राजस्व अधिकारियों के चक्कर लगाने नही पड़ेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 10 सुविधाए दी जा रही है जिसमें आधार आधारित प्रमाणीकरण, ऑनलाइन सर्च एवं डाउनलोड सुविधा, भार मुक्त प्रमाण पत्र, एकीकृत कैशलेस भुगतान प्रणाली, व्हाट्सएप मैसेज सेवा, डिजिलॉकर सुविधा, ऑटो डीड जेनरेशन, डीजी डॉक्यूमेंट सेवा, घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा एवं स्वतः नामांतरण इन सभी नवाचारी प्रयोग से जमीन की फर्जी खरीदी बिक्री और धोखाधड़ी पर रोक लग जाएगी। साथ ही साथ पारिवारिक दान, हक त्याग और बंटवारे पर पंजीयन शुल्क केवल 500 कर दिया गया है। श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान ने रायगढ़ विधायक व वित्त मंत्री ओपी चौधरी, राजस्व मंत्री टेकराम वर्मा सहित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया हैं।