October 24, 2026

नावापारा के कृषक भू-नक्शा की मांग को लेकर जनदर्शन में पहुंचे, कलेक्टर संजय कन्नौजे ने दिया आश्वासन शीघ्र मिल जायेगा नक्शा

1 min read
Spread the love
424 Views

नावापारा के कृषक भू-नक्शा की मांग को लेकर जनदर्शन में पहुंचे,
कलेक्टर संजय कन्नौजे ने दिया आश्वासन शीघ्र मिल जायेगा नक्शा,,

सारंगढ़- कलेक्ट्रेट परिसर सारंगढ़ में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन में आज 6 मई 2025 को नावापारा कंवलाझर के किसान बंधु अपने भू स्वामित्व की नक्शा नहीं मिलने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर संजय कन्नौजे को ज्ञापन पत्र सौंपे कृषकों की इस समस्या के संबंध में कलेक्टर श्री कन्नौजे ने संबंधीत राजस्व विभाग के एवं वन विभाग के अधिकारीयों से त्वरीत चर्चा किये और नावापारा के कृषकों को जल्द से जल्द भू नक्शा प्रदाय करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है जिला कलेक्टर संजय कन्नौजे ने पत्रकारों से चर्चा के दरम्यान कहा कि नावापारा के कृषकों को भू-नक्शा aआ0àअतिशीघ्र उपलब्ध हो जायेगी।विदित हो पिछले छः:सात वर्षों से नावापारा कंवलाझर के कृषक गण भू नक्शा के लिये सारंगढ़ स्थित राजस्व विभाग और वन विभाग का चक्कर काट रहे हैं।दरअसल मामला यह है कि नावापारा के कृषकों को पंद्रह सोलह वर्ष पूर्व वन विभाग ने कृषि भूमि का पट्टा दिया था।और इतने वर्ष बीत जाने के उपरांत भी वन विभाग ने यहां के पट्टाधारी कृषकों की भूमि का हस्तांतरण राजस्व विभाग को नहीं किया है।हालांकि यहां के कृषक सहसपुर धान सोसायटी में अपने फसल के धान का विक्रय करते हैं लेकिन इनके पास अपने भूमि का नक्शा नहीं होने से समय-समय पर परेशानी का सामना करते हैं,लेकिन अब इन कृषकों को भरोसा है कि सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर साहब संजय कन्नौजे द्वारा जनदर्शन में दी गई आश्वासन के बाद इन किसानों को जल्दी ही भू-नक्शा प्राप्त हो जायेगी।नावापारा कंवलाझर के कृषक धन्नाराम रात्रे,सजन चौरगे इत्यादि कृषक अपने अपने भू-स्वामित्व का नक्शा प्राप्त करने हेतु आवेदन लेकर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे थे।

You may have missed