October 24, 2026

टी एन सी ने योजना सहायक मयूर गेमनानी को अपने मूल विभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा वापस भेजा

1 min read
Spread the love
200 Views

टी एन सी ने योजना सहायक मयूर गेमनानी को अपने मूल विभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा वापस भेजा।

योजना सहायक मयूर गेमनानी को अपने मूल विभाग
मुख्य अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, विकास आयुक्त कार्यालय, छत्तीसगढ़ रायपुर वापस भेजा।

मयूर गेमनानी की काफ़ी शिकायतों के चलते उन्हें नगर तथा ग्राम निवेश बिलासपुर से उनके मूल विभाग वापस भेजा गया?

बिलासपुर :- मयूर गेमनानी नगर तथा ग्राम निवेश बिलासपुर (टीएनसी) विभाग में वरिष्ठ योजना सहायक पद कार्य कर रहें थे लेकिन उनका मूल विभाग कोई दूसरी जगह था लेकिन उन्हें यहा कुछ वर्ष पहले पदस्थापना दी गईं थी लेकिन उनकी कार्य शैली की काफ़ी शिकायते पूर्व कलेक्टर अवनीश शरण के पास हुंई जिसके चलते उन्हें पूर्व कलेक्टर ने उन्हें मूल विभाग भेजने का आदेश दिया था लेकिन मयूर गेमनानी ने उच्च न्यायलय में स्टे के लिये आवेदन लगाने से अपने मूल विभाग में नहीं गए लेकिन 29/04/2025 को संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश ने आदेश निकाल कर उन्हें उनके मूल विभाग भेजनें का आदेश निकाल दिया हैं जिसमें संयुक्त संचालक ने लिखा हैं उनके संचालनालय नगर तथा ग्राग निवेश, नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर के आदेश पृ.क्र./3754/ रथा./पी.एफ.-205/नग्रानि/24 नवा रायपुर दिनांक 30.12.2024 के अनुसार श्री गयुर गेगनानी, उप-अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, जिला बिलासपुर (छ.ग.) के सेवाओं की इस विभाग को आवश्यकता नहीं होने के कारण नगर तथा ग्राम निवेश बिलासपुर में वरिष्ठ योजना सहायक के पद पर प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए उनके मूल विभाग मुख्य अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, विकास आयुक्त कार्यालय, छत्तीसगढ़ रायपुर को वापस सौंपी गई थी जिसके परिपालन में पत्र क्रमांक 6027/स्था./पी.एफ./नग्रानि/2024 विलासपुर दिनांक 30. 12.2024 अपरान्ह को मूल विभाग के लिये कार्यमुक्त किया गया था।

श्री गेमनानी द्वारा माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में दायर याचिका WPS No. 84/2025 में माननीय छत्तीसगढ़ न्यायालय द्वारा दिनांक 09.01.2025 को पारित स्थगन आदेश के तारतम्य में श्री गेमनानी द्वारा दिनांक 14.01.2025 पूर्वान्ह में इस कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया गया किया गया था। माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 23.04.2025 को याचिकाकर्ता के द्वारा याचिका वापस लिये जाने के फलस्वरूप याचिका निरस्त (डिसमिस्ड) किया गया है।

अतः माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित उक्त आदेश के परिपालन में श्री गेमनानी को कार्यालय नगर तथा ग्राम निवेश क्षेत्रीय कार्यालय विलासपुर से उनके मूल विभाग मुख्य अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, विकास आयुक्त कार्यालय, छत्तीसगढ़ रायपुर के लिये आज दिनांक 29.04.2025 को अपरान्ह में कार्यमुक्त किया जाता है।

You may have missed