March 2, 2026

सारंगढ़ के मंडी प्रांगण में आज 25 मार्च को होगा मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे मंत्री ओपी चौधरी और टंकराम वर्मा

1 min read
Spread the love
194 Views

सारंगढ़ के मंडी प्रांगण में आज 25 मार्च को होगा मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे मंत्री ओपी चौधरी और टंकराम वर्मा

सारंगढ बिलाईगढ़, 24 मार्च 2025/सारंगढ़ के मंडी प्रांगण में 25 मार्च को दोपहर 12 बजे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। इसमें 218 जोड़े का विवाह होगा। यह कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी (वित्त मंत्री) के मुख्य आतिथ्य, टंकराम वर्मा प्रभारी सह राजस्व एवं युवा कल्याण खेलकूद मंत्री की अध्यक्षता और अन्य अतिथियों देवेंद्र प्रताप सिंह सांसद राज्यसभा, राधेश्याम राठिया सांसद रायगढ़, कमलेश जांगड़े जांजगीर चांपा सांसद, उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़, कविता लहरें विधायक बिलाईगढ़, संपत अग्रवाल विधायक बसना, सौरभ सिंह पूर्व विधायक अकलतरा आदि की उपस्थिति में संपन्न होगा।

You may have missed