सारंगढ़ गुड़ेली के गाड़ोदिया लाइम से जलवायु व पर्यावरण प्रदूषण एवं आमजन के स्वस्थ के साथ बड़ा खिलवाड़ कर रहा है गाड़ोदिया लाइम देखिए वीडियो
1 min read
सारंगढ़ गुड़ेली के गाड़ोदिया लाइम से जलवायु व पर्यावरण प्रदूषण
*पर्यावरण प्रदूषण से मानव जीवन पर पड़ रहा दुष्प्रभाव*
*गाड़ोदिया लाइम में अवैध खनिज का है भण्डार*
*प्रतिवर्ष मैट्रिक टन उत्पादन क्षमता से अत्यधिक उत्पादन*
*पंचायत से जारी एक एनोसी में पांच-छ भट्टों का अवैध संचालन*
सारंगढ़ अन्तर्गत आने वाले औधोगिक क्षेत्र ग्राम पंचायत गुड़ेली में गडोदिया लाइम से निकलने वाले जहरीली प्रदूषण से मानवीय गतिविधियां पुरी तरह प्रभावित हो रही है ।गाड़ोदिया लाइम चुना भट्टा संचालक की मनमानी चरम सीमा पर है यहां चुना भट्टी को खुलेआम खोलकर संचालन किया जा रहा है और वहां से निकलने वाली जहरीली धुआं से गांव के लोगों का स्वास्थ पर लगातार प्रभाव पड़ रहा है।वहीं चुना भट्टी में किसी प्रकार से कोई बोर्ड में न ही उत्पादन क्षमता को अंकित किया गया है।गुणवत्ताहिन कोयले का किया जा रहा उपयोग तथा वहीं जब इस प्रकार के संचालन पर गांव के लोगों द्वारा लगातार विरोध किया जाता रहा है परन्तु लोगों का कहना है की नाम मात्रा की कभी कार्यवाही भी हो जाती है फिर उसके बाद वैसे ही संचालन करना प्रारम्भ हो जाता है। जिससे लोग परेशान और त्रस्त है।
*मजदूरों का हो रहा शोषण*
गुड़ेली में स्थित गाड़ोदिया लाइम में लगभग सौकड़ो मजदूर मजदूरी कर रहे हैं परन्तु किसी भी प्रकार से यहां मजदूरों को सुरक्षा के लिए कुछ भी किट उपलब्ध नहीं कराया गया है। और छोटे छोटे बच्चे चुना भट्टा स्थल पर भी घूमते नजर आ रहे हैं। मजदूरों का हो रहे शोषण के विषय में जब वहां के मैनेजरों को हमारी मिडिया टीम ने जानकारी मांगी तो किसी भी तरह से बात करने से साफ साफ मना कर दिया गया ।वहीं खबर प्रकाशन के बाद क्या कुछ कार्यवाही होता है देखने वाली बात होगी।
