October 24, 2026

आखिर क्यों मच गया सारंगढ़ बीईओ कार्यालय में भगदड़ ?

1 min read
Spread the love
853 Views

आखिर क्यों मच गया सारंगढ़ बीईओ कार्यालय में भगदड़ ?

सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला शिक्षा विभाग के डीईओ एल पी पटेल आज सुबह 10:30 बजे अचानक से खंड शिक्षा विभाग सारंगढ़ (बीईओ) कार्यालय पहुंच गए उन्होंने कार्यालय का भ्रमण किया जहां बीईओ रेशम कोसले एबीईओ डोंगरे व मुकेश कुर्रे और कई अन्य कई स्टाफ नदारत मिले। कार्यालय में एकमात्र बाबू मनोज मेहर और चपराशी ही उपस्थित थे। शिक्षा अधिकारी और कर्मचारियों के कार्यालय समय में नदारगी को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें तत्काल नोटिस जारी किया है।

क्या है पूरा मामला – सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी एल पी पटेल सुबह 10:00 बजे से खंड शिक्षा विभाग के अधिकारियों को फोन लगा रहे थे, फोन ना उठने की स्थिति में वे एकाएक खंड शिक्षा विभाग के कार्यालय मल्टीपरपज स्कूल परिसर पहुंच गए। जहां कार्यालय में एक बाबू और एक चपराशी ही उपस्थित मिला, जिस पर उन्होंने खासी नाराजगी जाहिर की।

गौरतलब हो कि सुबह 10:00 बजे से सभी अधिकारी कर्मचारीयो को अपने कार्यालय पहुंचने के निर्देश हैं। जिस पर कई बार अधिकारियों के नियत समय में कार्यालय में अनुपस्थित होने की शिकायती भी मिलती रही है। जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा उक्त कार्यवाही से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। लगभग 10:40 बजे जब जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से निकले तब बीईओ रेशम कोसले पहुंचे कहीं ना कहीं सारंगढ़ खंड शिक्षा विभाग में अधिकारी और कर्मचारियों के मनमानी रवैया और निरंतर बरती जा रही लापरवाही की उक्त निरीक्षण ने पोल खोल कर रख दी है।

You may have missed