October 24, 2026

पत्रकार की हत्या पर रायगढ़ में विरोध की आग, पैदल मार्च और श्रद्धांजलि के साथ न्याय की मांग

1 min read
Spread the love
210 Views

पत्रकार की हत्या पर रायगढ़ में विरोध की आग, पैदल मार्च और श्रद्धांजलि के साथ न्याय की मांगरायगढ़। बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या के बाद रायगढ़ जिले के पत्रकारों ने इस अमानवीय घटना के विरोध में पैदल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। घटना ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर दिया है। रायगढ़ प्रेस क्लब के नेतृत्व में पत्रकारों ने गांधी चौक से शुरू होकर कारगिल चौक, गुरुद्वारा रोड, और सुभाष चौक होते हुए गांधी चौक तक पैदल मार्च किया।इस विरोध प्रदर्शन में पत्रकारों ने हाथों में मोबाइल जलाकर दिवंगत साथी के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। गांधी चौक पर मार्च समाप्त होने के बाद, पत्रकारों ने दिवंगत साथी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इसके साथ ही, कैंडल जलाकर और दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पत्रकारों ने मांग की कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा दी जाए, ताकि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस घटना ने पत्रकारिता जगत में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है, और रायगढ़ सहित पूरे राज्य में न्याय की मांग जोर पकड़ रही है।बाइट- नितिन सिन्हा (वरिष्ठ पत्रकार)
(संपादक- खबर सार )

You may have missed