March 2, 2026

रायगढ़ महिला संघ के सदस्यों ने हर्ष-उल्लास से मनाया बारवां वार्षिक महाधिवेशन

1 min read
Spread the love
170 Views

रायगढ़ महिला संघ के सदस्यों ने हर्ष-उल्लास से मनाया बारवां वार्षिक महाधिवेशन

प्रदान संस्था, जनपद पंचायत और बिहान रायगढ़ ने महिलाओं की तकदीर बदली, उन्हें किया सशक्त

रायगढ़ महिला संघ का बारहवां वार्षिक महाधिवेशन पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष के महाधिवेशन का विषय था “संरक्षित जल, सुरक्षित कल” , जिसके तहत जल संरक्षण और जलवायु पुनर्स्थापना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन रायगढ़ विकासखंड के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल और विधायक उमेश पटेल ने शिरकत की।

इस भव्य आयोजन में जनपद अध्यक्ष भूमिसता चौहान, डीडीसी संगीता गुप्ता, बीडीसी पदमिनी मेहर, अतिरिक्त जनपद पंचायत सीईओ सनथ नायक, पशु विभाग से तृप्ति सिंह, कृषि विभाग से अभिषेक पटेल एवं माधुरी त्रिपाठी , KVK से केडी महंत, बिहान से अभिक वासु, जनपद पंचायत से रोशनी दुबे, और प्रदान से सत्य नारायण बेहेरा, राकेश इक्का, संजय पांडा जैसे विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। जिंदल सीएसआर की रोशनी स्वर्णकार और प्रथम संस्था से भी कार्यक्रम में भाग लिया।

महाधिवेशन का शुभारंभ महिला संघ की रैली से हुआ, जो अंबेडकर चौक से निकलकर कार्यक्रम स्थल तक पहुँची। मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके बाद बीएलएफ अध्यक्ष कमला पटेल ने रायगढ़ महिला संघ की वार्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और आने वाले समय के लिए अपने विचार संघ के तरफ से साझा किए। बिहान शाखा के अभिक बसु ने 172 हितग्राहियों के जल संरक्षण हेतु विभिन्न संरचनाओं के निर्माण के प्रस्ताव जमा किए।

महाधिवेशन में विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जिनमें महिला संघ द्वारा तैयार किए गए कई आजीविका मॉडल जैसे बहु-परत खेती, मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन, टपक सिंचाई मॉडल, मचान विधि, एकीकृत आजीविका और विविधीकरण मॉडल शामिल थे। इन मॉडलों का निर्माण महिला समूहों ने जल संरक्षण की थीम को ध्यान में रखकर किया था। इन योजनाओं में प्राकृतिक खेती, जैविक उत्पाद, पशुपालन और हस्तशिल्प जैसी गतिविधियाँ शामिल थीं।

कार्यक्रम का आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं, जिसमें सभी सीएलएफ ने अपनी विशेष प्रस्तुतियाँ दीं। वरिष्ठ महिला सदस्यों का सम्मान किया गया, जिन्होंने अपने अनुभव साझा कर नई पीढ़ियों को प्रेरित किया। जल संरक्षण पर आधारित “संरक्षित जल, सुरक्षित कल” प्रतियोगिता को प्रदान संस्था से विद्याधर प्रधान, अरविन्द सिंह, नरेश बारा और रामआशीष चौहान द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।

मुख्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक शब्दों में महिला संघ की एकता, समर्पण और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रायगढ़ महिला संघ ने गांवों में सतत विकास और समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 150 से अधिक कैडरों/ट्रेनरों को अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए रायगढ़ महिला संघ ने सराहना की।

“मेरी जुबानी मेरी कहानी” कार्यक्रम के तहत 20 महिलाओं ने मंच पर अपनी जीवन यात्रा और संघर्षों की कहानियाँ साझा कीं, जिससे अन्य सदस्यों को प्रेरणा मिली। इस आयोजन में महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी ने एकता और समर्पण का संदेश दिया।

रायगढ़ महिला संघ का यह महाधिवेशन अपनी एकता, समर्पण और सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में यादगार बन गया।

You may have missed