October 25, 2026

सारंगढ़ की बेटी निष्का अनंत नें छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

1 min read
Spread the love
194 Views

सारंगढ़ की बेटी निष्का अनंत नें छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान ।

इंडिया आर के किड्स टैलेंट रनवे 2024” का भव्य आयोजन, बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया अद्भुत प्रदर्शन

रायपुर- 11अगस्त 2024 को रायपुर में “आर के किड्स टैलेंट रनवे 2024” का आयोजन किया गया, जिसमें 3 से 19 वर्ष तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता सामाजिक सेविका कविता सोनी और राकेश सोनी द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें उड़ीसा, महाराष्ट्र, बिहार और छत्तीसगढ़ के बच्चों ने भाग लिया।
वहीं छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के रहने वाली सारंगढ़ की बेटी निष्का अनंत नें इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा भारतीय सांस्कृतिक परिधानों में वॉक और भारतीय धर्म एवं संस्कृति से जुड़ी नृत्य प्रतियोगिताएं रहीं। बच्चों ने हारमोनियम और कैसियो जैसे वाद्य यंत्रों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन योगेश अग्रवाल, दर्शन सिंह, वनिता स्वर्णकार, अंशुमन जी, राकेश सोनी और कविता सोनी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के पहले भाग में योगेश अग्रवाल जी की उपस्थिति रही, जबकि दूसरे भाग में छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री टंक राम वर्मा , श्रीमती किरण सिंह , अशोक चंद्रवासिनी ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया।

More Stories

You may have missed