सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नशे के सौदागरों पर शिकंजा, बरमकेला थाना की बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नशे के सौदागरों पर शिकंजा, बरमकेला थाना की बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 किलो गांजे के साथ मध्यप्रदेश के 2 तस्कर गिरफ्तार, 2.55 लाख का माल जब्त
सारंगढ़-बिलाईगढ़: जिले में अवैध मादक पदार्थों और तस्करी के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत बरमकेला थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 4 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ मध्यप्रदेश के दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजे सहित कुल 2,55,000 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (SP) सुनील शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल और एसडीओपी सारंगढ़ गोविंद दीवान के नेतृत्व में की गई।
उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जा रहे थे खेप
पकड़े गए आरोपी उड़ीसा के सोनपुर से गांजा खरीदकर मोटरसाइकिल के जरिए मध्यप्रदेश के शहडोल तस्करी करने की फिराक में थे। पुलिस ने 10 अक्टूबर 2026 को ग्राम कनकीडीपा के मेन रोड पर एमसीपी (चेकिंग) के दौरान एक बिना नंबर की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास मौजूद हरे रंग के थैले से 4 पैकेट में भरा 4 किलो गांजा बरामद हुआ।
जब्त की गई संपत्ति का विवरण
• अवैध गांजा: 04 किलोग्राम (कीमत करीब 2,00,000 रुपये)
• मोटरसाइकिल: 01 नग हीरो एचएफ डीलक्स (कीमत करीब 50,000 रुपये)
• मोबाइल: 02 नग (कीमत करीब 5,000 रुपये)
• कुल जब्ती: 2,55,000 रुपये
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. मोहम्मद इदरीश (26 वर्ष), पिता- मोहम्मद हाफिज, निवासी- ग्राम बिजहा, थाना ब्यौहारी, जिला शहडोल (मध्यप्रदेश)।
2. श्रीकांत सोनी (19 वर्ष), पिता- संतोष सोनी, निवासी- ग्राम बिजहा, थाना ब्यौहारी, जिला शहडोल (मध्यप्रदेश)।
एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस पूरी सफल कार्रवाई में बरमकेला थाने के पीएसआई भारती, एसआई ए. के. बेक, सउनि लखपति प्रधान, प्रधान आरक्षक46 धीरहे, आरक्षक सूरज सिदार, प्यारे लाल और समस्त थाना स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।

