पानी की तरह पैसा बहा रहा टिमरलगा में उमेश, हर दिन लाखों रूपये का अवैध कमाई शासकीय आदिवासी निजी भूमि पर खुले आम अवैध खनन
पानी की तरह पैसा बहा रहा टिमरलगा में उमेश, हर दिन लाखों रूपये का अवैध कमाई शासकीय आदिवासी निजी भूमि पर खुले आम अवैध खनन, आर आई दीपक सारंगढ़ के उच्च अधिकारियों को कर रहा गुमराह
*उमेश के आगे जिला प्रशासन घुटने टेक दिये, जिला के सबसे बड़े अवैध खदान दस दस पोकलेन से रात दिन खनन टिमरलगा पुष्पा भाऊ उमेश*
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के एक ऐसे ग्राम पंचायत का बात लगातार किया जा रहा है। जो खबरों समाचारों में आग लगा हुआ है कि एक खनिज माफिया को जिला प्रशासन ने अभयदान दिया जा रहा है धन्य है ऐसे भ्रष्ट विभागों को जो शासकीय अधिकारी होने के बावजूद एक खनिज माफिया की पाल के रखे हैं। बता दे कि उमेश पटेल नामक जो ग्राम पंचायत टिमरलगा में खुले आम बेधड़क अवैध खनन करता है। कोन अधिकारी क्या नियम उमेश के पैसे के आगे सब फैल। लगातार खनिज माफियाओं बल बढ़ जा जिसके पीछे जिला सारंगढ़ के उच्च स्तर के अधिकारियों का आशीर्वाद बना हुआ। जब से एसडीएम वर्षा बंसल व संयुक्त टीम द्वारा 10 पोकलेन मशीन पर कार्रवाई किया था। तब से उमेश पटेल स्वतंत्र हो गया है और खुलेआम अपने काला धंधा को लगातार बढ़वा दे रहा है। वह सूत्रों की माने तो 25 रूपये प्रति टन के हिसाब से खनिज विभाग में अपना हिस्सा दे कर खुले आम खनन कर रहा , वही एक दिन का लगभग 4000 टन चुना पत्थर बेचा जा रहा है ऐसा सूचना आ रहा , संबंधित विभाग को प्रति दिन लाखों रुपए का हिस्सा भी ईमानदारी से दिया जा रहा बेईमानी का काम भी ईमानदारी से खनिज विभाग और खनिज माफियाओं के बीच में चल रहा। तब जा के उमेश के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होता। पुर्व में भी जब कार्यवाही का प्रकरण बना था तो केवल वाहनों पर , और ओ भी सिर्फ एक दिन का नाटकीय कार्यवाही बनाया गया था जब की अगले दिन ही अवैध खनन पुनः जोरों से शुरू हो गया था सारंगढ़ के उच्च अधिकारियों ने एक खनिज माफिया को निजी अपना स्वार्थ के लिए खुला खनन करने खुल अनुमति दे कर संरक्षण भी दे रहे हैं। वही बात किया जा रहा है कि एक आर आई को खनिज विभाग का प्रभारी माइनिंग इंस्पेक्टर बना दिया है जिसके आड़ में खनिज माफिया फल फूल रहे हैं और उनकी लगातार संपर्क में बने हुए हैं जिससे लोगों में काफी नाराजगी और राजस्व के लाखों करोड़ों रुपए का नुकसान कर रहे हैं।



