चोरी के प्रकरण में बरमकेला पुलिस ने 02 आरोपियों को भेजा जेल
1 min read
319 Views
चोरी के प्रकरण में बरमकेला पुलिस ने 02 आरोपियों को भेजा जेल
दिनाक 02,08,25 को सराईपाली स्थित शुभम फ्यूल में पेट्रोल भराने आये 02 व्यक्ति पेट्रोल पंप के स्टाफ रूम में घुसकर नगदी रकम 10000 रुपये एवं पेटीएम स्वाइप मशीन को चोरी करने की रिपोर्ट पर थाना बरमकेला में अपराध क्रमांक 93/25 धारा 305(a),3(5) bns कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान cctv फुटेज और cdr के माध्यम से आरोपी 1 जमीर खान पिता रमजान खान उम्र 38 वर्ष , 2 सतीश चौहान पिता दुजेराम उम्र 25 वर्ष सा रायगढ़ को आज दिनाक 24,08,25 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।


