October 24, 2026

टिमरलगा खनिज जांच चौकी में किराये का खाना बनाने वाला कर्मचारी संभाल रहा कमान मुल पदस्थ अधिकारी हमेशा रहते हैं नदारत

1 min read
Spread the love
207 Views

टिमरलगा खनिज जांच चौकी में किराये का खाना बनाने वाला कर्मचारी संभाल रहा कमान
मुल पदस्थ अधिकारी हमेशा रहते हैं नदारत

टोकन का खेल सुर्खीयों पर ,माफियाओं को दे रहे खुला छुट

रायल्टी पर्ची का अवैध गोरखधंधा जोरों पर खनिज विभाग माफियाओं की जेब में ?

सारंगढ़ में खनिज जांच चौकी टिमरलगा अवैध उगाही का अड्डा बन गई है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। यह चौकी, जिसे अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए बनाया गया था, अब खुद ही अवैध वसूली का केंद्र बन गई है। खनन क्षेत्र में सक्रिय कुछ लोगों ने जांच चौकी के अधिकारियों के साथ मिलकर अवैध खनन, परिवहन को बढ़ावा दे रहे है। अगर इसी बात को लेकर कोई पत्रकार वहां भ्रष्टाचार को समाचार के माध्यम से उजागर करने के लिए समाचार कवरेज करने जाते है तो थाने में उल्टा झूठा फसाने के लिए शिकायत हो जाता है तथा कथित पत्रकार बोलके उनके ऊपर गाड़ी रोकने और वसूली कर रहे है करके पत्रकारों को फसाने के लिए पत्रकारों के ऊपर झूठा आरोप में शिकायत हो जाता है लेकिन खनिज विभाग खनिज माफियाओं के ऊपर बिना रॉयल्टी के कार्यवाही करने के बजाय विभाग खनिज माफियाओं को सलाम नमस्ते करता है विभाग धन्य है विभाग नोट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खनिज विभाग एक और कदम उठाने जा रहे है जिससे खनिज विभाग और खनिज माफियाओं काफी लाभ पहुचेगां सुनने में आया है कि तिमारलगा खनिज जांच चौकी ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया है विभाग द्वार खाला छूट देने के लिए बाकी का समाचार भाग 2 में प्रकाशित होगा …. वीडियो में ड्राइवर बोलते नजर आयेंगे कि किसका गाड़ी और टोकन पर्ची है भाग 2 में खुलासा होगा

You may have missed