March 2, 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मानित हुए देवेन्द्र रात्रे

1 min read
Spread the love
181 Views

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मानित हुए देवेन्द्र रात्रे

सारंगढ़: प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता महा अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्यकर्ता सम्मान मुख्यमंत्री निवास अटल नगर नया रायपुर में आयोजित किया गया।जिसमें भारतीय जनता पार्टी सारंगढ़ के कार्यकर्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री देवेन्द्र रात्रे को सदस्यता श्री सम्मान से मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के हाथों सम्मानित किया गया है।
*इस शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव सिंह जी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण, विधायक गण, सांसद गण एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।*
*देवेन्द्र रात्रे छात्र राजनीति से ही सक्रिय रहे हैं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सारंगढ़ में शाला नायक सहित विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किए हैं। पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय सारंगढ़ में छात्रसंघ अध्यक्ष, साइंस क्लब सचिव सहित विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किए हैं। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश से लेकर जिला एवं मंडल में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।भारतीय जनता युवा मोर्चा में मंडल अध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष सहित विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किए हैं।भारतीय जनता पार्टी में मंडल अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं।*
*इस सदस्यता महा अभियान 2024_25 के तहत सैकड़ो गांव जाकर घर-घर संपर्क कर ऑनलाइन सदस्यता भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में उनके द्वारा करवाया गया है जिससे भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिली है। देवेन्द्र रात्रे को सदस्यता श्री सम्मान मिलने पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सारंगढ़ एवं जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कार्यकर्ताओं द्वारा शुभकामनायें प्रेषित किए हैं।

You may have missed