April 19, 2026

43 वर्ष की शिक्षकीय सेवा के बाद आज सेवानिवृत्तशिक्षक श्री रवि शंकर स्वर्णकार आज 1 जुलाई 2025 को शास्. कन्या उ. माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ में श्री रवि शंकर स्वर्णकार व्याख्ता

1 min read
Spread the love
154 Views

रिपोर्टर सम्मेलाल साउ। 43 वर्ष की शिक्षकीय सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त

नगर के सम्मानीय शिक्षक श्री रवि शंकर स्वर्णकार (व्याखराम स्वर्णकार 43 वर्ष 4 माह की शिक्षकीय सेवा के बाद आज उनकी सेवा समाप्त हो गई, उनकी अंतिम सेवा दिवस उन्होंने भटगांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलोनीकला में दिया।

प्रथम नियुक्ति फरवरी 1982 में प्राथमिक शाला कमला नगर सारंगढ़ में उसके बाद 24 वर्षों तक नगर पालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ में, शासकीय बहु. उ.माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ में 2 वर्ष एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ में जून 2025 तक शिक्षक के रूप में अपनी सेवा प्रदान किया एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलोनीकला भटगांव से सेवानिवृत हुए।

इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलोनीकला के प्रभारी प्राचार्य श्री कुमार चौहान जी, श्री मनोबल तिग्गा जी (व्याख्याता), श्री हरिशंकर डनसेना जी (व्याख्याता), श्री योगेश्वर प्रसाद साहू जी (व्याख्याता), श्री राकेश कुमार यादव जी (व्यापम शिक्षक), श्री योगेश कुमार गुप्ता जी (सहायक शिक्षक) ,श्री कोमल प्रसाद देवांगन जी (सहायक शिक्षक), श्रीमती अनिता कोमल जी (सहायक ग्रेड 3), श्री तारा नारायण बंजारे जी (सहायक ग्रेड 3) एवं श्री अनेश कुमार अजगल्ले जी (ज. भा .शि.) उपस्थित रहे।